भरलूमुख हत्याकांड का मुख्य आरोपित सनोवार हुसैन गिरफ्तार
| Jul 16, 2026, 15:30 IST
गुवाहाटी, 16 जुलाई (हि.स.)। भरलूमुख हत्याकांड के मुख्य आरोपितों में शामिल सनोवार हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, सनोवार हुसैन हरेश्वर डेका की हत्या के मामले में शामिल था। उल्लेखनीय की 12 जुलाई की रात सड़क पर हुई इस हत्या की घटना के तुरंत बाद पुलिस ने चार अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि सनोवार फरार चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि सनोवार की गिरफ्तारी के साथ ही मामले की जांच को और गति मिली है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

