home page

भारत भूषण देव चौधरी ने असम के राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में ली शपथ

 | 
भारत भूषण देव चौधरी ने असम के राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में ली शपथ


गुवाहाटी, 06 अगस्त (हि.स.)। भारत भूषण देव चौधरी ने गुरुवार को गुवाहाटी स्थित लोक भवन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित एक गरिमामय समारोह में असम के राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की।

असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह की कार्यवाही प्रारंभ करने की अनुमति राज्यपाल से असम सरकार के मुख्य सचिव डॉ. रवि कोटा ने प्राप्त की।

इस अवसर पर राज्य सूचना आयुक्त डॉ. रीप हजारिका, राज्य सूचना आयुक्त उत्पल बरुवा, राज्यपाल के आयुक्त एवं सचिव एसएस मीनाक्षी सुंदरम्, एआरटीपीपीजी विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. पतिबंदला अशोक बाबू सहित राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश