home page

मुख्यमंत्री की यात्रा के बाद भवानीपुर-सरभोग सीट ‘फिक्स्ड डिपॉजिट’ बनी: मंत्री रंजीत दास

 | 
मुख्यमंत्री की यात्रा के बाद भवानीपुर-सरभोग सीट ‘फिक्स्ड डिपॉजिट’ बनी: मंत्री रंजीत दास


बरपेटा (असम), 24 मार्च (हि.स.)। असम के भाजपा नेता, मंत्री तथा उम्मीदवार रंजीत कुमार दास ने मंगलवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की जन आशीर्वाद यात्रा के बाद भवानीपुर और सरभोग विधानसभा सीटें पार्टी के लिए “फिक्स्ड डिपॉजिट” बन गई हैं।

मीडिया से बातचीत में दास ने कहा कि यात्रा को मिले जबरदस्त जनसमर्थन से स्पष्ट है कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों के पक्ष में माहौल है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी इन दोनों सीटों पर निर्णायक जीत हासिल करेगी।

दास ने यह भी कहा कि आज की जन आशीर्वाद यात्रा असम की अब तक की सबसे सफल यात्रा साबित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी और उत्साह देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान दिखा जनसमर्थन विकास और वर्तमान सरकार की निरंतरता के पक्ष में स्पष्ट जनादेश का संकेत है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश