बजाली पुलिस की बड़ी सफलता, 5.56 लाख नकद और करोड़ों के सोने-चांदी के आभूषण बरामद
बजाली (असम), 25 सितंबर (हि.स.)। बजाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.56 लाख रुपये नकद के साथ करोड़ों रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो कथित शातिर चोरों को भी गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हरब अली और चहरुद्दीन शेख के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों को एक अभियान के दौरान पकड़ा गया और उनके कब्जे से नकदी तथा बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए।
पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी संभावित संलिप्तता का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस बरामद आभूषणों के वास्तविक मालिकों और उनके स्रोत का पता लगाने में जुटी है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

