जुबीन हत्या मामले के मुख्य आरोपित श्यामकानू की जमानत याचिका पर आज फिर सुनवाई
| Apr 23, 2026, 11:10 IST
गुवाहाटी, 23 अप्रैल (हि.स.)। जुबीन हत्या मामले के मुख्य आरोपित श्यामकानू महंत की जमानत याचिका पर आज अदालत में फिर सुनवाई होगी।
बुधवार को शुरू हुई सुनवाई पूरी नहीं हो सकी थी और अधूरी रह गई थी। मामले की आगे की सुनवाई के लिए आज की तारीख तय की गई है।
आज की सुनवाई के दौरान एक अन्य मुख्य आरोपित सिद्धार्थ शर्मा के अधिवक्ता द्वारा अदालत में शपथपत्र दायर किया जाएगा, जो जमानत प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

