जुबीन हत्याकांड : श्यामकानू की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला 30 अप्रैल के लिए सुरक्षित
| Apr 23, 2026, 16:19 IST
गुवाहाटी, 23 अप्रैल (हि.स.)। जुबीन गर्ग हत्या मामले के मुख्य आरोपित श्यामकानू महंत की जमानत याचिका पर सुनवाई गुरुवार को फास्ट ट्रैक अदालत में पूरी हो गई।
अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुनवाई सम्पन्न हुई। इससे पहले बुधवार को शुरू हुई सुनवाई पूरी नहीं हो सकी थी, जिसे आज आगे बढ़ाया गया।
अदालत ने मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए 30 अप्रैल को आदेश सुनाने की तिथि निर्धारित की है। यह फैसला मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

