home page

जुबीन हत्या मामले के मुख्य आरोपित श्यामकानू की जमानत पर सुनवाई अधूरी

 | 
जुबीन हत्या मामले के मुख्य आरोपित श्यामकानू की जमानत पर सुनवाई अधूरी


गुवाहाटी, 22 अप्रैल (हि.स.)। जुबीन हत्या मामले के मुख्य आरोपित श्यामकानू महंत की जमानत याचिका पर सुनवाई बुधवार को पूरी नहीं हो सकी और मामला अधूरा रह गया।

अदालत में इस मामले की सुनवाई गुरुवार को भी जारी रहेगी, जहां जमानत याचिका पर आगे की बहस होने की संभावना है।

बुधवार को अदालत में श्यामकानू महंत की ओर से गुवाहाटी के अधिवक्ता प्राण बोरा ने पक्ष रखा। इससे पहले इस मामले में कोलकाता के अधिवक्ता राजदीप बनर्जी पैरवी कर चुके हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश