जुबीन गर्ग हत्या मामला: मुख्य आरोपितों की जमानत याचिका पर सुनवाई आज
| Apr 22, 2026, 10:06 IST
गुवाहाटी, 22 अप्रैल (हि.स.)। जुबीन गर्ग हत्या मामले में मुख्य आरोपित श्यामकानु महंत और सिद्धार्थ शर्मा की जमानत याचिकाओं पर आज सुनवाई होने जा रही है।
श्यामकानु महंत ने 10 अप्रैल को अदालत में अपनी जमानत याचिका दायर की थी, जबकि सिद्धार्थ शर्मा ने 20 अप्रैल को जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।
मामले ने व्यापक ध्यान आकर्षित किया है और आज की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

