home page

वन्यजीवों और ट्रेनों के बीच टक्कर रोकने के लिए अलीपुरद्वार मंडल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 | 
वन्यजीवों और ट्रेनों के बीच टक्कर रोकने के लिए अलीपुरद्वार मंडल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


वन्यजीवों और ट्रेनों के बीच टक्कर रोकने के लिए अलीपुरद्वार मंडल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


वन्यजीवों और ट्रेनों के बीच टक्कर रोकने के लिए अलीपुरद्वार मंडल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


कोकराझार (असम), 09 अक्टूबर (हि.स.)। वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा रेलगाड़ियों से वन्यजीवों की टक्कर की घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) के अलीपुरद्वार मंडल के एमडीजेडटीआई, अलीपुरद्वार जंक्शन के सेमिनार हॉल में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेलवे के सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन, अलीपुरद्वार मंडल ने वन विभाग के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम के दौरान रेल पटरियों पर वन्यजीवों की आवाजाही, उनकी सुरक्षा तथा ट्रेनों से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों पर चर्चा की गई। जागरूकता कार्यक्रम के बाद बीजी-III सेक्शन में वन्यजीवों के संरक्षण और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के विषय पर समूह चर्चा भी आयोजित की गई। इसमें रेलवे और वन विभाग के अधिकारियों ने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए आपसी समन्वय तथा सतर्कता के महत्व पर विचार-विमर्श किया।

वन विभाग की ओर से बाक्सा टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट के हैमिल्टनगंज वेस्ट राजाभातखावा रेंज के रेंज अधिकारी अर्नब दास उपस्थित रहे। वहीं, रेलवे की ओर से वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी (सिनियर डीएसओ/एपीडीजे), सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी (एडीएसओ/एपीडीजे), सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता (पावर) (एडीएमई/पी/एपीडीजे) तथा एटीओ/एमडीजेडटीआई (एटीओ/एमडीजेडटीआई/एपीडीजे) ने कार्यक्रम में भाग लिया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में कुल 72 रेलकर्मियों ने हिस्सा लिया। इनमें एक लोको पायलट, 69 सहायक लोको पायलट तथा दो मुख्य लोको निरीक्षक (सीएलआी) शामिल थे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेल परिचालन के दौरान वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति रेलकर्मियों को जागरूक करना तथा रेलवे और वन विभाग के बीच समन्वय को मजबूत बनाकर वन्यजीवों के साथ रेलगाड़ियों की टक्कर की घटनाओं को रोकने की दिशा में प्रभावी कदम उठाना था।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा