home page

गुवाहाटी में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 | 
गुवाहाटी में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


गुवाहाटी, 26 अगस्त (हि.स.)। 1वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सोनापुर के कमांडेंट सुनील कौशिक के मार्गदर्शन में बुधवार को ‘ई’ कंपनी, लोखरा की ओर से नालापारा एलपी स्कूल, लोखरा में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों, स्थानीय लोगों और एसएसबी जवानों को नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही, नशे के व्यक्ति, परिवार और समाज पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी दी गई।

प्रतिभागियों से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया। विशेष रूप से युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के लिए सामूहिक प्रयासों के महत्व पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और स्थानीय समुदाय के बीच नशे के खतरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश