home page

दुमदुमा में चाय श्रमिक की मौत को लेकर एटीएसए का अनिश्चितकालीन धरना

 | 
दुमदुमा में चाय श्रमिक की मौत को लेकर एटीएसए का अनिश्चितकालीन धरना


तिनसुकिया (असम), 23 नवंबर (हि.स.)। असम के दुमदुमा स्थित तालाप चाय बागान के कारखाने में श्रमिक की मौत को लेकर असम टी ट्राइब्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एटीएसए) ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है।

गत 20 नवंबर को चाय बागान के कारखाने में काम के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में श्रमिक बाबुल गड़ की मौत हो गई थी। घटना के विरोध में एटीएसए ने श्रमिक को न्याय दिलाने, कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया है।

संगठन ने कारखाने में श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मृतक के परिवार को न्याय और पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की है। मांगें पूरी होने तक संगठन ने अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का रुख अपनाया है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश