आजाद हिन्द फौज की स्थापना दिवस पर शहीदों को मुख्यमंत्री ने किया नमन
गुवाहाटी, 21 अक्टूबर (हि.स.)। आजाद हिन्द फौज की स्थापना दिवस पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने देश के वीर सपूतों को याद करते हुए उनके अदम्य साहस की सराना की है।
मुख्यमंत्री ने आज सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि आजाद हिन्द फौज की स्थापना दिवस पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को हम गहराई से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा है कि वर्ष 1943 के आज के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में भारत की पहली अस्थायी सरकार का गठन हुआ था। इस ऐतिहासिक कदम ने ब्रिटिश साम्राज्य को हिला दिया और भारत की स्वतंत्रता संग्राम को एक नई गति दी। पराधीनता के जकड़न से मातृभूमि की मुक्ति के लिए साहस, त्याग और देशभक्ति के अद्वितीय उदाहरण पेश करने वाले प्रत्येक वीर को हम ससम्मान नमन करते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

