home page

भाजपा की नई राष्ट्रीय समिति में असम के मृगांक देव बर्मन बने राष्ट्रीय सचिव

 | 

गुवाहाटी, 17 अगस्त (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की समिति की घोषणा की है। असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

नई समिति में असम के मृगांक देव बर्मन को राष्ट्रीय सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश भाजपा ने इसे असम के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि बर्मन के संगठनात्मक अनुभव से राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी।

वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव, बैजयंत पांडा समेत कई नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जबकि विनोद तावड़े, सुनील बंसल, स्मृति ईरानी समेत अन्य नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

पूर्वोत्तर के लिए डॉ. संबित पात्रा को समन्वयक और राजीव बब्बर को सह-समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश