home page

48 घंटे का चक्का बंद वापस, ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग के साथ बैठक के बाद फैसला

 | 
48 घंटे का चक्का बंद वापस, ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग के साथ बैठक के बाद फैसला


गुवाहाटी, 20 नवंबर (हि.स.)। ऑल असम मोटर वर्कर्स ज्वाइंट काउंसिल ने 48 घंटे के चक्का बंद कार्यक्रम को वापस ले लिया है। ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद संगठन ने चक्का बंद वापस लेने का फैसला किया।

बैठक के दौरान संगठन की मांगों और समस्याओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों की ओर से मुद्दों के समाधान के लिए एक महीने का समय दिए जाने के बाद चक्का बंद कार्यक्रम वापस लेने का निर्णय लिया गया।

उल्लेखनीय है कि ऑल असम मोटर वर्कर्स ज्वाइंट काउंसिल ने 20 नवंबर सुबह 6 बजे से 22 नवंबर सुबह 6 बजे तक 48 घंटे के चक्का बंद का आह्वान किया था। चक्का बंद वापस लिए जाने से आम यात्रियों और वाहन चालकों को राहत मिली है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश