असम में सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया शुरू
| Apr 9, 2026, 08:04 IST
गुवाहाटी, 09 अप्रैल (हि.स.)। राज्य में आज से विधानसभा चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू हो गई है। लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण चरण में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
राज्य की कुल 126 विधानसभा सीटों पर 722 उम्मीदवारों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद होगी। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के लिए आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है।
वहीं, मतदान प्रक्रिया की सुरक्षा के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों से सुरक्षा बल मैदान में मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

