गौरीपुर के एक पोलिंग स्टेशन पर एक व्यक्ति की मौत
| Apr 9, 2026, 12:39 IST
धुबड़ी (असम), 09 अप्रैल (हि.स.)। धुबड़ी जिलांतर्गत गौरीपुर विधानसभा क्षेत्र के एक पोलिंग स्टेशन पर वोट डालते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, गौरीपुर विधानसभा क्षेत्र के तामरहाट में एक पोलिंग स्टेशन पर हुई। बाबर अली (54) की चार मरागधाधर एलपी स्कूल के बूथ नंबर 2108 के बाहर लाइन में खड़े थे। उसी समय, वह अचानक ज़मीन पर गिर पड़े।
उन्हें तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बाबर अली को मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई होगी। हालांकि, बाबर अली की मौत का कारण आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया है।------------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

