home page

मेघालय के पेट्रोल पंपों पर असम के वाहनों की लंबी कतारें

 | 
मेघालय के पेट्रोल पंपों पर असम के वाहनों की लंबी कतारें


गुवाहाटी, 12 नवंबर (हि.स.)। असम के पंजीकरण नंबर वाले वाहनों की पड़ोसी राज्य मेघालय के पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। गुवाहाटी और कामरूप जिले में पेट्रोल पंपों के अस्थायी रूप से बंद रहने के कारण बड़ी संख्या में वाहन चालक ईंधन भरवाने के लिए मेघालय पहुंच रहे हैं।

मेघालय के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर असम के नंबर प्लेट वाले वाहनों की भीड़ जुटने से लंबी कतारें लग गई हैं। पेट्रोल पंपों के बंद रहने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि गुवाहाटी और कामरूप में पेट्रोल पंप 13 नवंबर की सुबह छह बजे तक बंद रहेंगे। ऐसे में वाहन चालक ईंधन की जरूरत पूरी करने के लिए पड़ोसी राज्य के पेट्रोल पंपों का रुख कर रहे हैं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश