वशिष्ठ पुलिस का नशा विरोधी अभियान, महिला समेत दो गिरफ्तार
| Aug 30, 2026, 16:00 IST
गुवाहाटी, 30 अगस्त (हि.स.)। वशिष्ठ पुलिस ने रविवार को नशे के खिलाफ अभियान चलाकर एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को वशिष्ठ के नतुन बाजार स्थित एक कमरे से संदिग्ध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान प्रदीप पाल और जानकी देवी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों कथित रूप से नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल थे।
अभियान के दौरान पुलिस ने ड्रग्स के सात पैकेट, करीब 8 किलो गांजा और प्रतिबंधित टैबलेट बरामद किए। मामले की आगे की जांच जारी है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

