home page

वशिष्ठ पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात चोर, चोरी का सोना खरीदने वाला भी गिरफ्तार

 | 
वशिष्ठ पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात चोर, चोरी का सोना खरीदने वाला भी गिरफ्तार


गुवाहाटी, 27 जून (हि.स.)। गुवाहाटी के वशिष्ठ थाना की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात चोर जियाउर रहमान उर्फ केले को हाथीगांव इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपित पर शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित ने 20 जून को नालापारा स्थित एक घर में उस समय चोरी की थी, जब घर में कोई मौजूद नहीं था। वह घर से सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी लेकर फरार हो गया था। उसके कब्जे से चोरी का एक स्कूटर और घरों से चुराया गया अन्य सामान बरामद किया गया है।

जांच में सामने आया कि बरामद स्कूटर को भी 4 जून को बेलतला के त्रिनयन नगर क्षेत्र से चोरी किया गया था। आरोपित से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के आरोप में हाथीगांव के नटबमा निवासी बहारुल इस्लाम को भी गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बहारुल इस्लाम के घर पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में चोरी का गलाया हुआ सोना बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि जियाउर रहमान उर्फ केले लंबे समय से गुवाहाटी में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर लोगों में दहशत का माहौल बना रहा था। मामले की आगे की जांच जारी है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश