home page

शारदीय दुर्गोत्सव को लेकर टंगला में भारी उत्साह

 | 

उदालगुरी (असम), 16 अक्टूबर (हि.स.)। शरदीय दुर्गोत्सव को लेकर जिले के टंगला नगर में हर जगह उत्साह दिख रहा है। बस कुछ ही पलों के बाद पूजा की शुरुआत हो जाएगी। आज शाम से ही पूजा मंडप देवी पूजा के लिए सज जाएंगे। राज्य के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ उदालगुरी जिले की टंगला नगर में भी शरदीय दुर्गोत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह है। मां दुर्गा का स्वागत करने के लिए टंगला के पूजा मंडप अब पूरी तरह तैयार हैं। इस बीच टंगला के बाबूपारा स्थित प्रगति संघ की दुर्गापूजा विशेष चर्चित है। इस साल 79वें वर्ष में यह पूजा समिति पांच दिन के कार्यक्रम के साथ शरदीय दुर्गोत्सव मनाएगी। पूजा आयोजन समिति ने बताया है कि लगभग 60 हजार रुपये खर्च करके खारुपेटिया से मां दुर्गा की प्रतिमा मंगवाई गई है।

दुर्गापूजा के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। वहीं राज्य के प्रसिद्ध कलाकार जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ गीत-संगीत से पूजा के माहौल को सजाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मंडप की अनोखी सुंदरता और आकर्षक सजावट के कारण हर साल प्रगति संघ की दुर्गापूजा खास चर्चित होती है। इसलिए, हर साल की तरह इस बार भी हजारों भक्तजन इससे जुड़ने की संभावना है। देवी का दर्शन करने के साथ-साथ मंडप की सुंदरता का आनंद लेने के लिए टंगलावासी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश