home page

उदालगुरी जिला भाजपा महिला मोर्चा ने टंगला में महिला आरक्षण के मुद्दे पर किया प्रदर्शन

 | 

उदालगुड़ी (असम), 29 अप्रैल (हि.स.)। टंगला में आज उदालगुड़ी जिला भाजपा महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भारी विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि राजनीतिक रूप से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग करते हुए भाजपा जिला महिला मोर्चा विरोध प्रदर्शन किया।

उदालगुड़ी जिला टंगला नगर में सुजित नार्जारी प्रेक्षागृह से मंगलदै भूटिया चांग मार्ग से होते हुए बरदलै भवन तक रैली का आयोजन किया गया। रैली में असम प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष निलीमा देवी ने भी हिस्सा लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर संसद में महिलाओं के लिए राजनीतिक अधिकार के मद्देनजर 33 प्रतिशत आरक्षण वाले बिल का विरोध किया। जिसको लेकर भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

विभिन्न राज्यों के साथ ही आज उदालगुड़ी जिला भाजपा महिला मोर्चा के सौजन्य से टंगला की महिलाएं हाथों में प्ले कार्ड लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों के विरूद्ध जोरदार नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही उदालगुड़ी जिला भाजपा अध्यक्ष अजय हजारिका, सचिव सुजित सरकार, पार्षद अर्जुन दैमारी, दिगंत बरुवा के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश