भारत रत्न भूपेन हजारिका की 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
| Nov 5, 2026, 11:20 IST
गुवाहाटी, 05 नवंबर (हि.स.)। भारत रत्न एवं प्रख्यात संगीतकार डॉ. भूपेन हजारिका की गुरुवार को 15वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इस अवसर पर जालुकबाड़ी स्थित उनकी समाधि स्थल पर राज्य सरकार के सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में राज्य के मंत्री बिश्वजीत दैमारी उपस्थित रहे। उन्होंने महान कलाकार की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उल्लेखनीय है कि डॉ. भूपेन हजारिका को सुधाकंठ के नाम से भी जाना जाता है। असमिया संगीत, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। उनकी कालजयी रचनाएं आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

