home page

दक्षिण सालमारा के महुरी चर में पारंपरिक नौका दौड़, हजारों लोग बने गवाह

 | 
दक्षिण सालमारा के महुरी चर में पारंपरिक नौका दौड़, हजारों लोग बने गवाह


गुवाहाटी, 07 नवंबर (हि.स.)। असम के दक्षिण सालमारा जिले के महुरी चर (नदी का छाड़न वाला क्षेत्र) में पारंपरिक नौका दौड़ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को देखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।

इस पारंपरिक नौका दौड़ में कुल 13 नौकाओं ने हिस्सा लिया। इनमें मेघालय की नौकाएं भी शामिल थीं। प्रतियोगिता को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह और उमंग देखने को मिला।

नौका दौड़ के दौरान दर्शकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। क्षेत्र की संस्कृति और परंपरा से गहराई से जुड़ी इस प्रतियोगिता को लेकर लोगों में विशेष आकर्षण देखने को मिला। पारंपरिक नौका दौड़ स्थानीय विरासत और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनी हुई है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश