पिस्तौल, तलवार समेत एक युवक गिरफ्तार
शोणितपुर (असम), 21 फरवरी (हि.स.)। शोणितपुर जिला मुख्यालय की तेजपुर पुलिस द्वारा शुक्रवार देर रात को खुफिया सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित के किराए के घर से पिस्ताैल और धारदार हथियार जब्त किए गए।
पुलिस ने शनिवार काे बताया कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, तेजपुर पुलिस ने रेड की और तेजपुर के पांचमाइल इलाके के समदोरा के रहने वाले इब्राहिम अली (29) को गिरफ्तार किया। आरोपित को तेजपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में उसके किराए के घर पर तलाशी अभियान के बाद गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान, पुलिस ने फैक्ट्री में बनी .22 पिस्तौल के साथ पांच राउंड जिंदा कारतूस बरामद कर जब्त कर लिया। इसके अलावा, घर से एक तलवार और खुकुरी भी मिली है।
अधिकारियों ने साफ किया कि हथियारों को सबूत के तौर पर जब्त कर लिया गया है और आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हथियारों के बारे में पता लगाने के लिए कि क्या आरोपित का किसी क्रिमिनल नेटवर्क से कोई लिंक है, आगे की जांच चल रही है।--------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

