360 करोड़ की लागत से असम राज्य चिड़ियाघर का आधुनिकीकरण जारी, 27 प्रतिशत कार्य पूरा: मुख्यमंत्री
| Jul 11, 2026, 16:19 IST
गुवाहाटी, 11 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को राज्य चिड़ियाघर के आधुनिकीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 360 करोड़ रुपये की लागत से चल रही परियोजना का लगभग 27 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार असम राज्य चिड़ियाघर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्वस्तरीय वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
निरीक्षण के दौरान डॉ. सरमा ने वन मंत्री को देश के प्रमुख और आधुनिक चिड़ियाघरों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और सर्वोत्तम प्रबंधन प्रणाली का अध्ययन करने के निर्देश भी दिए, ताकि उन्हें असम राज्य चिड़ियाघर के विकास में अपनाया जा सके।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

