home page

असम राज्य महिला आयोग ने महिलाओं के लिए समर्पित मोबाइल ऐप लॉन्च किया

 | 
असम राज्य महिला आयोग ने महिलाओं के लिए समर्पित मोबाइल ऐप लॉन्च किया


गुवाहाटी, 11 अगस्त (हि.स.)। असम राज्य महिला आयोग ने मंगलवार को महिलाओं को अधिकार, कल्याण और शिकायतों से संबंधित जानकारी एवं सेवाओं तक आसान और त्वरित पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपना समर्पित मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया।

गुवाहाटी स्थित असम राज्य महिला आयोग के सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की महिला एवं बाल विकास तथा पर्यटन मंत्री अजंता नियोग ने मोबाइल ऐप का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मुकेश चंद्र साहू और असम राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अंगूरलता डेका भी मौजूद रहीं।

असम राज्य महिला आयोग ने राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से यह मोबाइल ऐप विकसित किया है। इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं और शिकायतों से संबंधित सहायता एवं सेवाओं तक सुविधाजनक, पारदर्शी और उपयोगकर्ता-अनुकूल डिजिटल पहुंच प्रदान करना है।

आयोग के अनुसार, मोबाइल ऐप के माध्यम से उसकी पहुंच और सेवाओं का विस्तार होगा तथा महिलाओं की शिकायतों के अधिक प्रभावी और समयबद्ध निवारण में मदद मिलेगी। डिजिटल तकनीक के उपयोग से यह पहल महिला सशक्तीकरण, महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और राज्यभर में महिलाओं के लिए सुलभ सहायता तंत्र को और मजबूत करेगी।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश