home page

एसएसबी प्रथम वाहिनी के 'जी' समवाय में विशेष योग सत्र का आयोजन

 | 
एसएसबी प्रथम वाहिनी के 'जी' समवाय में विशेष योग सत्र का आयोजन




- एसएसबी प्रथम वाहिनी के “बी” समवाय ने चलाया “नशा मुक्त भारत अभियान”

गुवाहाटी, 20 जून (हि.स.)। गुवाहाटी के सोनापुर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की प्रथम वाहिनी के 'जी' समवाय ने आज योग सत्र का जहां आयोजन किया, वहीं “बी” समवाय द्वारा “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एसएसबी प्रथम वाहिनी के कमांडेंट सुनील कौशिक के मार्गदर्शन में आगामी 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अंतर्गत “100 दिनों की योग काउंटडाउन” अभियान के तहत वाहिनी के 'जी' समवाय लोखरा में विशेष योग सत्र का आज आयोजन किया गया। एसएसबी ने शनिवार को बताया कि इस कार्यक्रम में समवाय के बलकार्मिकों छात्र-छात्राओं एवं आमजन के साथ प्रतिदिन नियमित योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इन सत्रों में अधिकारी एवं जवान उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास के माध्यम से अपने शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक एकाग्रता तथा सकारात्मक जीवनशैली को सुदृढ़ बना रहे हैं। यह अभियान न केवल बल कर्मियों की फिटनेस को सशक्त कर रहा है बल्कि आम जनता में योग के महत्व एवं जन-जागरूकता को भी निरंतर बढ़ावा दे रहा है।

कमांडेंट के निर्देश के तहत आज भक्तपारा स्थित एसएसबी के “बी” समवाय के कार्याक्षेत्र में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा 15 अगस्त, 2020 को शुरू किया गया एक राष्ट्रीय अभियान है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और एक नशामुक्त भारत का निर्माण करना है।

अभियान के मुख्य उद्देश्य-

जागरूकता: शिक्षण संस्थानों, समुदायों और युवाओं के बीच नशे की लत से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करना।

उपचार और पुनर्वास: नशा करने वाले व्यक्तियों के लिए परामर्श और पुनर्वास केंद्रों की सुविधा प्रदान करना।

जन-भागीदारी: आम जनता, महिलाओं और युवाओं को इस अभियान से जोड़कर नशे के खिलाफ एक सामाजिक आंदोलन खड़ा करना।

हेल्पलाइन सुविधा: जरूरतमंदों और उनके परिवारों की मदद के लिए राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14446 संचालित करना।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय