home page

प्रथम वाहिनी एसएसबी के 'ए' समवाय भाकतपारा ने आयोजित किया वृक्षारोपण

 | 
प्रथम वाहिनी एसएसबी के 'ए' समवाय भाकतपारा ने आयोजित किया वृक्षारोपण


गुवाहाटी, 29 सितंबर (हि.स.)। गुवाहाटी के सोनापुर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) प्रथम वाहिनी ने आज द्वितीय कमान अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट केएच इबोचौबा सिंह के मार्गदर्शन में प्रथम वाहिनी एसएसबी के 'ए' समवाय भाकतपारा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन भाकतपारा स्थित 'ए' समवाय के सहायक कमांडेंट एवं समवाय प्रभारी जयंत बोरा की निगरानी में किया गया। इस अवसर पर समवाय प्रभारी द्वारा उपस्थित स्कूल की बच्चियों को वृक्षारोपण के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा पेड़-पौधों की देखभाल के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

उन्होंने बच्चियों को बताया कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, वायु को स्वच्छ रखने तथा जलवायु संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के लिए उन्हें प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से एसएसबी द्वारा स्कूल की बच्चियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा “अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं, पर्यावरण बचाएं” का संदेश दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय