home page

एसएसबी का स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत जागरूकता रैली आयोजित

 | 
एसएसबी का स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत जागरूकता रैली आयोजित


गुवाहाटी, 12 अक्टूबर (हि.स.)। गुवाहाटी के सोनापुर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की प्रथम बटालियन के कमांडेंट सुनील कौशिक के मार्गदर्शन में साेमवार काे ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत ए समवाय, भक्तपारा एवं ई समवाय द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ए समवाय मुख्यालय से भक्तपारा एलपी स्कूल तक रैली निकाली गई तथा कार्यक्रम के उपरांत वापस समवाय मुख्यालय तक रैली निकाली गई। कार्यक्रम में एसएसबी के अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ विद्यालय के विद्यार्थी और शिक्षक भी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को स्वच्छता के महत्व, व्यक्तिगत स्वच्छता, आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने तथा स्वच्छ भारत के निर्माण में जनभागीदारी की आवश्यकता के संबंध में जागरूक किया गया। प्रतिभागियों को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में एसएसबी के 03 अधिकारियों एवं 07 अन्य कार्मिकों सहित कुल 10 जवानों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त भक्तपारा एलपी स्कूल के 27 विद्यार्थियों एवं 03 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के माध्यम से प्रथम वाहिनी एसएसबी द्वारा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों एवं आमजन को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय