home page

एसएसबी की प्रथम वाहिनी ने आयोजित किया “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” कार्यक्रम

 | 
एसएसबी की प्रथम वाहिनी ने आयोजित किया “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” कार्यक्रम


गुवाहाटी, 15 जुलाई (हि.स.)। गुवाहाटी के सोनापुर स्थित प्रथम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कमांडेंट सुनील कौशिक के मार्गदर्शन में “बी” समवाय ने आज अपने भगतपारा कार्यक्षेत्र में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना, लैंगिक समानता स्थापित करना एवं समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था।

कार्यक्रम में समवाय के अधिकारियों, जवानों, स्थानीय स्कूलों की छात्राओं, शिक्षकों एवं ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बेटियों के अधिकार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के महत्व पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता एवं शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया।

समवाय प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि “बेटियां समाज की रीढ़ हैं। यदि बेटियां शिक्षित होंगी तो राष्ट्र सशक्त होगा।” उन्होंने अभिभावकों से अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बेटियों को समान अवसर देने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय