home page

प्रथम वाहिनी एसएसबी की “जी” समवाय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

 | 
प्रथम वाहिनी एसएसबी की “जी” समवाय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित


गुवाहाटी, 03 सितंबर (हि.स.)। असम कैंसर केयर फाउंडेशन (सीओपी), होजाई द्वारा कम्युनिटी आउटरिच प्रोग्राम के तहत गुवाहाटी के सोनापुर स्थित प्रथम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की “जी” समवाय, होजाई में गुरुवार काे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन प्रथम वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट सुनील कौशिक के मार्गदर्शन में किया गया।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान “जी” समवाय, होजाई में तैनात सभी जवानों के ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर एवं ओरल कैंसर की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही, जवानों को स्वास्थ्य एवं कैंसर से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।

इस अवसर पर असम कैंसर केयर फाउंडेशन की ओर से डेंटल सर्जन डॉ. अस्मिता सरकार, जिला को-ऑर्डिनेटर समीम सुलताना एवं तोराली गोगोई उपस्थित रहीं और उन्होंने जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।

स्वस्थ जवान ही सशक्त बल की नींव हैं। इस सराहनीय स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच अभियान के लिए सशस्त्र सीमा बल के सभी जवानों द्वारा असम कैंसर केयर फाउंडेशन का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

यह स्वास्थ्य शिविर जवानों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।शिविर में सशस्त्र सीमा बल के सभी जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय