home page

श्रीभूमि में बिहू दल पर हमले के मामले में चार आरोपित गिरफ्तार

 | 
श्रीभूमि में बिहू दल पर हमले के मामले में चार आरोपित गिरफ्तार


श्रीभूमि (असम), 26 अक्टूबर (हि.स.)। असम के श्रीभूमि जिले में बिहू दल पर कथित हमले के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार देर रात सुमित कुमार दास, अर्णब कुमार रॉय, प्रियांशु पाल और प्रियांशु दास को हिरासत में लिया।

पुलिस चारों आरोपितों से लगातार पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान घटना के कारणों और हमले में उनकी कथित भूमिका का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश