home page

शोनितपुर के रंगापारा क्षेत्र के मोलानगांव में जंगली हाथियों ने दो घरों को तोड़ा।

 | 
शोनितपुर के रंगापारा क्षेत्र के मोलानगांव में जंगली हाथियों ने दो घरों को तोड़ा।

शोनितपुर के रंगापारा क्षेत्र के मोलानगांव में जंगली हाथियों ने दो घरों को तोड़ा।

शोणितपुर, 01 सितंबर (हि.स.)। रंगापारा में एक बार फिर जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला। रंगापारा के कॉलोनी चाय बागान के समीप स्थित मोलानगांव में जंगली हाथियों ने दो आवासीय घरों को तोड़ दिया। देर रात भोजन की तलाश में जंगल से निकले दो जंगली हाथी मोलानगांव में प्रवेश कर गए और जमकर उत्पात मचाया।

हाथियों ने अटुआ मुंडा और दुर्गेश्वर तांती नामक दो लोगों के घरों को तोड़ने के साथ-साथ घर में रखे सामान और फर्नीचर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान दोनों परिवारों के सदस्यों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। बाद में स्थानीय लोगों ने मिलकर दोनों हाथियों को वहां से खदेड़ने में सफलता हासिल की।

गौरतलब है कि, रंगापारा के विभिन्न इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक अब लगभग प्रतिदिन देखने को मिल रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / जयकिशोर झा