home page

गाय चुराते चार चोर गिरफ्तार

 | 
गाय चुराते चार चोर गिरफ्तार


शोणितपुर (असम), 24 अप्रैल (हि.स.)। शोणितपुर जिलांतर्गत रंगापारा पुलिस थाना के रूपाजुली चाय बागान में स्थानीय लोगों ने चार चोरों को एक गाय की चोरी करते समय रंगे हाथों पकड़ लिया। रंगापारा पुलिस ने आज बताया है कि दिन के लगभग 12 बजे रूपाजुली चाय बागान की 13 नंबर लाइन में चार लोगों की एक टीम महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी (एआर-01जे-8987) में एक पशुधन ले जाते समय स्थानीय लोगों ने सूचना मिलते ही गाड़ी को रोक लिया।

उसके बाद गाड़ी में मौजूद चार चोरों को नीचे उताकर आक्रोशित लोगों ने जमकर पिटाई की। लोगों की पिटाई के चलते चारों चोर बेहोश हो गए। चाय बागान के मजदूरों ने पकड़े गए चारों चोरों को रंगापारा पुलिस के हवाले कर दिया। चोरों की पहचान रहा के दीघलीआटी निवासी साहेब अली, तेजपुर के परुवा गुटलुंग निवासी जाकिर हुसैन, सिराज हुसैन और सैफुल हक के रूप में की गयी है।

चोर के कब्जे से बचाई गई गाय रूपाजुली चाय बाग़ान के डेनियल बाघ नामक व्यक्ति की थी। घटना के संबंध में रंगापारा पुलिस ने 26/26 नंबर का एक मामला दर्ज कर जांच जारी रखे हुए है। साथ ही गाय चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है। उल्लेखनीय है कि रंगापारा इलाके में गाय चोरों के कारण लोगों की परेशानी बढ़ने के कारण लोग चिंतित हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय