home page

एसएसबी का रोता में 100 दिवसीय योग का शुभारंभ

 | 
एसएसबी का रोता में 100 दिवसीय योग का शुभारंभ


गुवाहाटी, 17 जुलाई (हि.स.)। गुवाहाटी के सोनापुर स्थित प्रथम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कमांडेंट सुनील कौशिक के मार्गदर्शन में आज से “ए” समवाय ने रोता में 100 दिवसीय योग का शुभारंभ किया।

इसका मुख्य उद्देश्य जवानों एवं स्थानीय नागरिकों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना, तनाव को कम करना तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम की शुरुआत योग गुरु द्वारा योग के महत्व पर व्याख्यान एवं सामूहिक योगाभ्यास से हुई। इसमें प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। समवाय के जवानों के साथ-साथ स्थानीय लोग एवं बच्चे भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर समवाय प्रभारी सहायक कमांडेंट विद्या प्रकाश ने कहा कि “योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांति प्रदान करता है। 100 दिनों तक निरंतर योग करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।”

अंत में विद्या प्रकाश ने उपस्थित जवानों, स्थानीय लोगों एवं बच्चों का अभिनंदन किया।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय