home page

सिलचर में 70 हजार संदिग्ध याबा टैबलेट बरामद, एक गिरफ्तार

 | 
सिलचर में 70 हजार संदिग्ध याबा टैबलेट बरामद, एक गिरफ्तार


सिलचर (असम), 18 सितंबर (हि.स.)। कछार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिलचर थाना क्षेत्र के सिलचर बाईपास इलाके में नशा विरोधी अभियान चलाकर 70 हजार संदिग्ध याबा टैबलेट बरामद किए। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक वाहन को रोका, जिसका पंजीकरण नंबर एएस-11-डब्ल्यू-5020 है।

वाहन की तलाशी के दौरान संदिग्ध याबा टैबलेट बरामद किए गए। मामले में ताहिर हुसैन (34) को गिरफ्तार किया गया है। वह सिराज उद्दीन का पुत्र और श्रीभूमि जिले के पथारकांदी स्थित तापदार पारा का निवासी है।

पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, बरामद नशीले पदार्थों के आगे और पीछे के नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है। -------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश