श्रीभूमि में करंट लगने बिजली विभाग के कर्मी की मृत्यु
| Mar 18, 2026, 12:55 IST
श्रीभूमि (असम), 18 मार्च (हि.स.)। श्रीभूमि जिला शहर में बिजली के खंभे पर काम करते समय अचानक लक्ष्मण चक्रवर्ती नामक विभागीय कर्मी की बिजली के संपर्क में आने से उसकी मृत्यु हो गई। हादसे के बाद बिजली कर्मी को तुरंत श्रीभूमि सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बुधवार को मृतक के परिजनों ने बताया है कि जब तक विभागीय अधिकारी मौके पर नहीं आते हैं तब वे शव को स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं करिमगंज सदर अस्पताल में किसने मृतक के शव को पहुंचा था, इस बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मौके पर पहुंची श्रीभूमि पुलिस द्वारा जांच जारी है।-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

