शोणितपुर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर
| Oct 29, 2026, 12:40 IST
शोणितपुर (असम), 29 अक्टूबर (हि.स.)। शोणितपुर जिले के मिसामारी स्थित कार्की सेंटर में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पुलिस ने गुरुवार काे बताया कि मृतक का नाम सुबिराम बसुमतारी और पत्नी का नाम लुसिना बसुमतारी हैं। दंपति बाइक से जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुबिराम बसुमतारी की माैके पर ही मौत हो गई। वहीं, लुसिना गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे के कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

