home page

मानसज्योति चेतिया की मौत मामले में पांच लोग हिरासत में

 | 
मानसज्योति चेतिया की मौत मामले में पांच लोग हिरासत में


शिवसागर (असम), 27 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शिवसागर पुलिस ने मानसज्योति चेतिया की मौत के मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने मामले के सिलसिले में पांच लोग आबिदुर रहमान, सुबेरा बेगम, सेलिमुर रहमान, सलीमा बेगम और अनवारा बेगम को हिरासत में लिया है।

गाैरतलब है कि, बिहुबार में एक घटना के बाद चेतिया का शव 23 अगस्त को रात करीब 10.30 बजे मिला। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन 25 अगस्त को उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि मामले के बाकी पहलुओं की जांच की जा रही है।

घटना के बाद सख्त कार्रवाई की मांग भी उठी है। शृंखल चलिहा ने मामले में पुलिस की कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा का आभार जताया है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश