home page

असम में एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित करने की मांग, केंद्रीय सरकार से सहयोग का आग्रह

 | 
असम में एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित करने की मांग, केंद्रीय सरकार से सहयोग का आग्रह


गुवाहाटी, 03 जुलाई, (हि.स.)। असम के उद्योग मंत्री बिमल बोरा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित बोर्ड ऑफ ट्रेड की बैठक में राज्य में एक एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जीआई टैग प्राप्त असम गामोछा, अरोनाई, चाय और अगरवुड जैसे उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए यह आवश्यक है।

मंत्री ने कंटेनरों की कमी के कारण गुवाहाटी से चाय निर्यात में आ रही कठिनाइयों का भी उल्लेख किया और निर्यात प्रक्रिया को सरल बनाने, डीजीएफटी अनुमति प्रणाली को सुगम करने तथा असम में प्लग एंड प्ले औद्योगिक पार्क स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग और स्वीकृति की अपील की।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश