बाढ़ के चलते एमएसी और एसकेएसी की मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया स्थगित
| Jul 30, 2026, 16:56 IST
गुवाहाटी, 30 जुलाई (हि.स.)। असम राज्य निर्वाचन आयोग (एएसईसी) ने वर्ष 2026 के मिसिंग स्वायत्त परिषद (एमएसी) और सोनोवाल कछारी स्वायत्त परिषद (एसकेएसी) चुनावों के लिए मतदाता सूची के तैयारी एवं प्रकाशन की चल रही प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।
आयोग ने कहा कि ऊपरी असम के कई जिलों में आई भीषण और अभूतपूर्व बाढ़ के कारण जिला प्रशासन और चुनावी मशीनरी का सामान्य कामकाज गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। इसी स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
आयोग ने बताया कि मतदाता सूची के तैयारी और प्रकाशन का संशोधित कार्यक्रम स्थिति सामान्य होने के बाद अलग से जारी किया जाएगा।
---------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

