home page

असम साहित्य सभा ने 2027-29 कार्यकाल के अध्यक्ष पद के लिए नामित उम्मीदवारों की सूची घोषित की

 | 
असम साहित्य सभा ने 2027-29 कार्यकाल के अध्यक्ष पद के लिए नामित उम्मीदवारों की सूची घोषित की


गुवाहाटी, 04 नवंबर (हि.स.)। असम की प्रमुख साहित्यिक संस्था असम साहित्य सभा ने वर्ष 2027-29 के कार्यकाल के अध्यक्ष पद के लिए नामित उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी है।

सभा के मुख्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। घोषित सूची में डॉ. करबी डेका हजारिका, डॉ. अनिल सैकिया, प्रह्लाद चंद्र तासा, थानेश्वर मालाकार और डॉ. जगदीश पाटगिरी के नाम शामिल हैं।

सभा के अगले अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया के तहत इन नामों की घोषणा की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश