home page

फकीराग्राम नगर पालिका ने सफाई मित्रों को किया सम्मानित

 | 
फकीराग्राम नगर पालिका ने सफाई मित्रों को किया सम्मानित


कोकराझार (असम), 30 सितम्बर (हि.स.)। भारत संकल्प अभियान’ के अवसर पर फकीराग्राम नगर पालिका की ओर से स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सुल्तान आलम के नेतृत्व में आज आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष प्रणव शर्मा, वार्ड आयुक्त, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सफाई मित्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सक डॉ. कैलाश पति नाथ ने सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान जरूरत के अनुसार नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

कार्यक्रम के माध्यम से सफाई मित्रों के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा