home page

रूपाहीहाट में आग से स्कूल जलकर राख

 | 
रूपाहीहाट में आग से स्कूल जलकर राख


नगांव (असम), 01 मार्च (हि.स.)। नगांव जिलांतर्गत रूपाहीहाट में रविवार काे एक निजी स्कूल में अचानक आग लग गई, जिससे इमारत और संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है।

यह घटना ज्ञान विकास विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई। चश्मदीदों के मुताबिक, आग अचानक लगी और कुछ ही समय में पूरे परिसर में फैल गई। जब लोग मौके पर इकट्ठा हुए तो आग की लपटें बिल्डिंग को अपनी चपेट में लेती देखी गईं।

इस घटना में करोड़ों की संपत्ति के नष्ट होने की आशंका है। हालांकि, लोगों ने आरोप लगाया कि जब आग लगी रही, तब फायर और इमरजेंसी सर्विस के लोग और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद नहीं थीं।

आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। सूचना है कि फायर और इमरजेंसी सर्विस की टीम बिल्डिंग के जलकर राख हो जाने के बाद मौके पर पहुंची। कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए लोगों ने फायर अधिकारियों का घेराव किया और विरोध प्रदर्शन किया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। --------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय