home page

रंगापारा रेलवे आरपीएफ टीम जब्त किया गांजा

 | 
रंगापारा रेलवे आरपीएफ टीम जब्त किया गांजा


शोणितपुर (असम), 20 अगस्त (हि.स.)। शोणितपुर जिलांतर्गत रंगापारा रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाते हुए आरपीएफ टीम ने ट्रेन से गांजा बरामद किया। हालांकि, इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है।

आरपीएफ सूत्रों ने बताया है कि आज दिन के समय नियमित जांच अभियान के दौरान रंगापारा नार्थ रेलवे आरपीएफ पोस्ट की टीम, जिसमें एसआई सोहन लाल प्रधान, एएसआई धनजीत दास, सीटी दिगंत दास एवं सीटी सुनील कुमार आदि ने प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी ट्रेन संख्या 15895 अप (आरएनवाई-एमजेडएस पैसेंजर) की जाांच की। जांच के क्रम में आरपीएफ टीम ने कोच संख्या एनएफएसएलआरडी-155728 (एफ) में एक सीट के नीचे नीले रंग का एक लावारिस हैंडबैग बरामद किया। जांच करने पर हैंडबैग के अंदर सफेद प्लास्टिक में लिपटा एक पैकेट तथा काले रंग की साइकिल की ट्यूब मिली, जिसमें गांजा होने का संदेह था।

पास में बैठे यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन उनमें से किसी ने भी उक्त हैंडबैग को वहां रखने वाले व्यक्ति की पहचान या उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

इसके बाद बरामद पैकेट को रंगापारा के बुकिंग कार्यालय में ले जाकर उसका वजन किया गया तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई हेतु आरपीएफ कार्यालय लाया गया। बरामद संदिग्ध गांजे का कुल वजन लगभग 10.100 किलोग्राम पाया गया। नियमानुसार उपलब्ध गवाहों की उपस्थिति में गांजे की पूरी मात्रा को जब्त किया गया। जब्त संदिग्ध गांजे का अनुमानित बाजार मूल्य पांच लाख पांच हजार रुपये बताया गया। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जयकिशोर झा