home page

मिजोरम में 4.80 करोड़ रुपये की विदेशी सिगरेट जब्त, दो गिरफ्तार

 | 
मिजोरम में 4.80 करोड़ रुपये की विदेशी सिगरेट जब्त, दो गिरफ्तार


आइजोल, 25 अक्टूबर (हि.स.)। असम राइफल्स ने मिजोरम में तस्करी के खिलाफ अभियान चलाकर 4.80 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी सिगरेट जब्त की है। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। असम राइफल्स ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, असम राइफल्स ने 23 अक्टूबर को मिजोरम के सेरछिप जिले के छिंगछिप स्थित तुइकुम आयरन ब्रिज के सामान्य क्षेत्र में अभियान चलाया।

इस दौरान सुरक्षा बलों ने विदेशी मूल की पैट्रॉन सिगरेट के 200 कार्टून बरामद किए। जब्त सिगरेट का अनुमानित मूल्य 4.80 करोड़ रुपये बताया गया है। अभियान के दौरान दो लोगों को भी हिरासत में लिया गया।

असम राइफल्स ने जब्त सिगरेट और हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया है। असम राइफल्स ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में तस्करी की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश