श्रीभूमि में 13 करोड़ की मॉर्फिन जब्त, तस्कर गिरफ्तार
| Aug 11, 2026, 17:30 IST
श्रीभूमि (असम), 11 अगस्त (हि.स.)। कछार पुलिस ने असम राइफल्स और श्रीभूमि पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर 8.224 किलोग्राम मॉर्फिन जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बताई गई है। इस दौरान एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर को बदरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
श्रीभूमि पुलिस ने आज बताया कि कार्रवाई के दौरान एक महिंद्रा बोलेरो वाहन और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति और जब्त सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय थाना को सौंप दिया गया।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

