home page

कछार में असम राइफल्स ने 1.17 करोड़ रुपये का प्रतिबंधित सामान किया जब्त

 | 
कछार में असम राइफल्स ने 1.17 करोड़ रुपये का प्रतिबंधित सामान किया जब्त


कछार (असम), 11 अगस्त (हि.स.)। असम राइफल्स ने सीमा शुल्क विभाग, कछार के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कछार जिले के श्रीकोना के निकट लतीग्राम में करीब 1.17 करोड़ रुपये मूल्य का प्रतिबंधित सामान जब्त किया।

असम राइफल्स द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार, अभियान के दौरान 4.50 लाख सिगरेट की स्टिक और 500 किलोग्राम खसखस के बीज बरामद किए गए। इसके अलावा एक कंटेनर वाहन और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए तथा दो लोगों को हिरासत में लिया गया।

जब्त सामान और हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग, कछार को सौंप दिया गया।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश