home page

पार्किंग विवाद में सेवानिवृत्त एपीएस अधिकारी की मौत

 | 
पार्किंग विवाद में सेवानिवृत्त एपीएस अधिकारी की मौत


गुवाहाटी, 25 मई, (हि.स.)। गुवाहाटी के घोड़ामारा इलाके में मामूली पार्किंग विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां सेवानिवृत्त असम पुलिस सेवा (एपीएस) अधिकारी गिरीन चंद्र डेका की कथित हमले के बाद मौत हो गई।

पुलिस ने साेमवार काे बताया कि वाहन पार्किंग को लेकर रविवार काे इलाके में विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते बहस उग्र हो गई और एक स्थानीय युवक ने कथित रूप से सेवानिवृत्त अधिकारी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कराया गया। हालांकि, चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।

इस घटना के बाद इलाके में मामूली विवादों के हिंसक रूप लेने को लेकर चिंता का माहौल है। वहीं गुवाहाटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवक की तलाश जारी है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश