रंगापारा में आयोजित रथ यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
शोणितपुर (असम), 16 जुलाई (हि.स.)। देश के अन्य हिस्सों की तरह आज शोणितपुर जिला के रंगापारा इलाके में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की दिव्य यात्रा निकाली गयी। जिसमें हजारों भक्त इकट्ठे होकर, रथ को लेकर पदयात्रा करते हुए, हरे कृष्ण धुन में मगन देखे गये।
ज्ञात हो कि रंगापारा क्षेत्र के ताराजुली कालोनी और एक नंबर वार्ड खिरनी बस्ती आदि स्थानों से होते हुए रथ को लेकर हजारों श्रद्धालु पद यात्रा किया। इस दौरान तेजपुर उद्दम स्कील इंस्टीट्यूट संचालक कविता गोगोई के सौजन्य से और रंगापारा के समाजसेवी स्वपन धर, श्री कृष्णा स्वीटस के मालिक, अनिर्बान भट्टाचार्य, विक्रम दास, रतन दत्त, सचिन पारीक आदि लोगों ने पीने का पानी और प्रसाद सभी पद यात्रियों में वितरित किया।
इसके अलावा रंगापारा के एसएलजी टीम के सदस्यों ने भी, सड़क किनारे शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को शीतल पेय एवं पानी पिलाया। रथ यात्रा के दौरान पूरे इलाके में भक्ति की धारा बहते देखी गयी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जयकिशोर झा

